सामग्री-
बचे हुए -
दाल १ बाउल
चावल १/२ बाउल
मूंग दाल -८० ग्राम
आलू (उबले हुए )
बेसन ५० ग्राम
ब्रैड क्रम ५० ग्राम
हरी मिर्च २ न.
अदरक १० ग्राम
गरम मसाला ५ ग्राम
नमक
तेल -तलने के लिए
मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर गरम पानी में ३-४ घंटे के लिए भिगो दे ताकि वो सोफ्ट हो जाये।
बची हुई दाल को किसी छननी में डाल क़र पानी निकलने के लिए रख दे या कपडे में दबा क़र भी पानी को निकल सकते है।
मिर्च और अदरक को बारीक़ काट लेते है। आलू को मैश क़र ले।
एक बाउल में छनी हुई दाल और उबले हुए चावल (थोड़े बचा लेते है ) आलू,बेसन,ब्रेड क्रम,मिर्च,अदरक,गरम मसाला स्वादानुसार नमक डाल क़र मिला ले।
मिक्सर की छोटी छोटी बॉल बना लेते है।
भीगी हुई मूंग दाल को छान लेते है और बचे हुए चावल के साथ मिला लेते है।
अब इन बॉल्स को इस दाल चावल के ऊपर रोल करते हुए एक कोटिंग बना लेते है।
अब दोनों हथेलियों से दबाकर टिक्की की तरह बना लेते है।
अब टिक्कियों को तेल गरम करके फ्राई लेते है
कबाब तैयार है अपनी मनपसंद सॉस के साथ खाये।

0 comments:
Post a Comment